फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरावली संरक्षण के लिए लिया गया निर्णय सराहनीय : विज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अरावली पर्वत शृंखला विश्व की सबसे प्राचीन पर्वत शृंखलाओं में से एक है और इसके संरक्षण के लिए केंद्र सरकार द्वारा लिया गया निर्णय सराहनीय है।
विज्ञापन

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा, अरावली क्षेत्र में नए खनन पट्टे न दिए जाने के केंद्र सरकार के फैसले का वे स्वागत करते हैं और पर्यावरणविदों व प्रकृति प्रेमियों को भी इस निर्णय का स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लगभग 600 किलोमीटर लंबी अरावली पर्वत शृंखला दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात तक फैली हुई है और इसका संरक्षण पर्यावरणीय संतुलन के लिए अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

न्यायालय का निर्णय : विपक्ष द्वारा इस पूरे मामले में सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए जाने के संबंध में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में विज ने कहा, न्यायालय के निर्णय को सरकार की भूमिका से जोड़ना न्यायपालिका का अपमान करने के समान है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय न्यायालय का है, न कि सरकार का। विपक्ष न तो फैसले को ठीक से पढ़ता है और न ही तथ्यों को समझता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें