फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीन दिवसीय शहीदी जोड़ मेला शुरू, संगत ने नवाया शीश

विज्ञापन
मुलाना में नगर कीर्तन के दौरान एचएसजीएमसी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा पांच प्यारों को सिरोपा पहन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुलाना। दोसड़का स्थित यादगार गुरुद्वारा बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह में गुरु गोबिंद सिंह जी के छोटे साहिबजादों एवं माता गुजरी कौर की पावन स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय शहीदी जोड़ मेले का आरंभ बड़े ही श्रद्धा और सम्मान के साथ किया गया। मेले के पहले दिन विशाल और भव्य नगर कीर्तन का आयोजन हुआ। नगर कीर्तन में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी सुशोभित पालकी में विराजमान रहे, इसकी अगुवाई पांच प्यारों ने की।
नगर कीर्तन गुरुद्वारा बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह दोसड़का से शुरू होकर दोसड़का चौक, होली बस स्टैंड, बराड़ा गांव, हरगोबिंदपुरा, प्रीतनगर, बराड़ा के मुख्य बाजार से होते हुए गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब पहुंचकर संपन्न हुआ। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए मार्ग में सैकड़ों की संख्या में संगत उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष शीश नवाकर अरदास की। सैकड़ों श्रद्धालु कई किलोमीटर तक प्रभु सिमरन करते हुए नंगे पांव नगर कीर्तन में शामिल हुए और छोटे साहिबजादों की शहादत को नमन किया। इस दौरान जो बोले सो निहाल के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। गतका के दिखाए जौहर : नगर कीर्तन में गतका पार्टियों ने वीर रस से ओत-प्रोत अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। कई स्थानों पर नगर कीर्तन का जोरदार स्वागत किया गया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा ने भी नगर कीर्तन का स्वागत किया।

मुलाना में नगर कीर्तन के दौरान एचएसजीएमसी के प्रधान जगदीश सिंह झींडा पांच प्यारों को सिरोपा पहन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें