फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: राजमार्ग पार करते समय दो कारों ने साइकिल सवार को रौंदा, बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
घटना स्थल पर पड़ी कार। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
शहजादपुर। पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई। शनि मंदिर के पास हुए इस हादसे में तेज रफ्तार दो कारों की चपेट में आने से बुजुर्ग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतक की पहचान रशीदपुर निवासी 55 वर्षीय बलदेव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बलदेव अविवाहित थे और शनिवार को मवेशियों के लिए घास लेने निकले थे।
विज्ञापन

हाईवे पार करते समय यह हादसा हो गया। पुलिस के अनुसार बलदेव साइकिल के साथ पैदल सड़क पार कर रहे थे, तभी चंडीगढ़ की तरफ से आई एक तेज रफ्तार इनोवा कार को देखकर वह सकपका गए। इससे पहले कि वह खुद को संभाल पाते, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। एएसआई भोपाल सिंह ने बताया कि दोनों कार चालक मौके पर ही मौजूद थे। आगामी कार्रवाई की जा रही है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें