अंबाला। सनातन धर्म महाविद्यालय परिसर में एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों द्वारा रामगढ़ माजरा गांव में चलाया गया। सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन नशा मुक्ति विषय पर रैली निकाली गई। शिविर की शुरुआत सुबह जुंबा एवं योगाभ्यास के साथ की गई। दूसरे दिन की समूह सदस्य काजल एवं हरनीत कौर ने मंच संचालन करते हुए बच्चों के समक्ष पहले दिन की गतिविधियों की संक्षिप्त रिपोर्ट प्रस्तुत की, तत्पश्चात स्वयंसेवकों ने गांव में नशा मुक्त भारत विषय पर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गिरधर गोपाल ने दूसरे दिन के मुख्य वक्ता डॉ. लेफ्टिनेंट सुनील कुमार, सहायक प्रो. राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय, साहा का सभी से परिचय कराया, तत्पश्चात मुख्य वक्ता डॉ. सुनील कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए, भारतीय सशस्त्र बलों में कॅरिअर व्याख्यान दिया।