फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: तीन विकास परियोजनाओं का डीसी ने किया निरीक्षण, बोले- देरी बर्दाश्त नहीं

विज्ञापन
100 बेड के अस्पताल के भवन में निरीक्षण करते उपायुक्त सचिन गुप्ता व अन्य अ​धिकारी। विभाग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिले में चल रही विकास परियोजनाओं को रफ्तार देने के लिए उपायुक्त सचिन गुप्ता ने वीरवार को तीन बड़ी निर्माण परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और संबंधित क्लाइंट विभागों को स्पष्ट हिदायत दी कि निर्माण कार्य में किसी भी तरह की टालमटोल या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि समय-सीमा का सख्ती से पालन और गुणवत्ता प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्हाेंने सेक्टर-10 में निर्माणाधीन राजकीय महिला महाविद्यालय का जायजा लिया और 5 अक्तूबर तक भवन तैयार करने की अंतिम समय-सीमा तय की। उन्होंने ठेकेदार को लेबर और संसाधन बढ़ाकर काम को पूरा करने के निर्देश दिए। प्राचार्या सुमन सिरोही को समय रहते फर्नीचर व उपकरणों की मांग मुख्यालय भेजने को कहा।
विज्ञापन


ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस : पशुपालन विभाग कार्यालय के पास बन रहे वेयरहाउस की समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता रितेश अग्रवाल ने बताया कि संशोधित एस्टीमेट मुख्यालय भेजा गया है। इस पर उपायुक्त ने मुख्यालय स्तर पर लगातार फॉलो-अप कर त्वरित मंजूरी हासिल करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


100-200 बेड अस्पताल : नागरिक अस्पताल के पास निर्माणाधीन अस्पताल का जायजा लेते हुए उपायुक्त ने लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने को कहा। उन्होंने साफ किया कि रफ्तार बढ़ाने के फेर में निर्माण की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि परियोजनाओं को समय पर पूरा करना लोक निर्माण विभाग और क्लाइंट विभागों की संयुक्त जिम्मेदारी है। सिविल और इलेक्ट्रिकल कार्य साथ-साथ चलाए जाएं ताकि अंतिम चरण में देरी न हो। निरीक्षण के दौरान नगराधीश अभिषेक गर्ग, सिविल सर्जन डॉ. रेनू बेरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

100 बेड के अस्पताल के भवन में निरीक्षण करते उपायुक्त सचिन गुप्ता व अन्य अधिकारी। विभाग

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें