बैठक के बाद जानकारी देते राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी के पदाधिकारी। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। छावनी में राष्ट्रीय परशुराम सेना ब्रह्मवाहिनी की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 27 सितंबर को श्री दिगंबर जैन धर्मशाला में आयोजित होने वाले विशाल ब्राह्मण महाकुंभ की रूपरेखा तैयार की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जंगशेर शर्मा ने बताया कि महाकुंभ समाज की एकजुटता, सामाजिक सहभागिता और संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बनेगा। इस आयोजन को ऐतिहासिक बनाने के लिए पदाधिकारियों को प्रचार-प्रसार, आमंत्रण और व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इसके लिए अंबाला व आसपास के क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। बैठक में राष्ट्रीय सचिव अशोक शर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्षा रुचि शर्मा, उपाध्यक्ष रीटा दुबे, प्रदेश कोषाध्यक्ष फूलचंद शर्मा, जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा और छावनी अध्यक्ष लखनपाल शर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।