फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसी ने प्ले वे स्कूल का बच्ची के हाथों करवाया शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कांवला स्थित प्लेवे स्कूल का उद्घाटन उपायुक्त विक्रम सिंह ने छोटी बच्ची के हाथों रिबन कटवाकर कराया। उन्होंने कहा कि जिले में कुल 253 आंगनबाड़ी केंद्रों को प्लेवे स्कूलों में तब्दील किया गया है। साक्षी स्कीम के अंतर्गत इस गांव के जिन परिवारों में हाल ही में बेटियों का जन्म हुआ है, उन्हें उपायुक्त ने शुभकामना संदेश संबंधी पत्र भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान शुरू किया गया था। जिसके बेहद सार्थक परिणाम सामने आए हैं। बेटियां आज हर क्षेत्र में आगे बढ़कर नाम रोशन कर रही हैं। बेटियों को पढ़ाएं और उन्हें उच्च शिक्षा दिलाएं। उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं से कहा कि वे समय-समय पर अपना एचबी टेस्ट अवश्य करवाएं। शरीर में खून की कमी होने से एनीमिया हो जाता है। इसके लिए जरूरी है कि स्वास्थ्य वर्धक और पौष्टिक आहार लें, ताकि एनीमिया की रोकथाम हो सके। उन्होंने कहा कि बच्चों को समय-समय पर लगने वाले टीकाकरण और पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं।
गांव धन्यौड़ा स्थित आंगनबाड़ी से तब्दील किए गए प्लेवे स्कूल का कृषि वैज्ञानिक डॉ. रजिंद्र सिंह ने शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों का स्वागत किया। इस मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र की टीम और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नरेश कुमारी मौजूद रही। वार्ड नंबर 20 की पार्षद प्रीति सूद तथा भाजपा मंडल सचिव दिनेश सूद ने उनके वार्ड में प्ले वे स्कूल खोलने के लिए सरकार का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

बच्चे सीखेंगे विभिन्न क्रियाएं
जिला कार्यक्रम अधिकारी मनीषा गागट ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र से प्लेवे में तब्दील किए गए स्कूल नजदीकी सरकारी स्कूल में चलाए जाएंगे। आंगनबाड़ी वर्कर्स इसके लिए बच्चों का सर्वे कर चुकी हैं। इन प्लेवे स्कूलों में 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को पूर्व स्कूली शिक्षा प्रदान की जाएगी। प्ले वे स्कूल में बच्चों को चुटकी बजाना, ताली बजाना, प्ले से खेलना, कागज फाड़ना, रस्सी कूदना, उछलना, सीढ़ियां चढ़ना, उतरना व हल्का व्यायाम सिखाया जाएगा। जिससे बच्चों का शारीरिक विकास होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें