फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम के वनवास जाते ही प्राण त्याग गए दशरथ, भावुक हो उठे दर्शक

विज्ञापन
Dasaratha gave up his life as soon as Rama went into exile, the audience became emotional - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। श्री रामलीला नाटक समाज तोपखाना बाजार छावनी में शुक्रवार को देररात को राम वनवास व दशरथ मरण का प्रसंग दर्शाया गया। श्री रामचंद्र, लक्ष्मण व सीता के वनवास जाने की बात सुनकर पूरी अयोध्या नगरी में मायूसी छा जाती है। भरी आंखों से अयोध्या वासी उन्हें वनवास के लिए भेजते हैं।
विज्ञापन

श्री रामचंद्र के जाते ही राजा दशरथ की तबीयत बिगड़ जाती है और वह प्राण त्याग देते हैं। इस दृश्य के बाद रामलीला में मौजूद दर्शक भावुक हो उठते हैं। बता दें कि 36 सालों बाद दोबारा रामलीला शुरू की गई है। जिसकी अध्यक्षता विनय गोयल, विशाल शर्मा, सुनील कुमार, पप्पू टेंट हाउस एवं समाज तोपखाना बाजार के निवासियों द्वारा की जा रही है। 36 साल पहले से कुलदीप, अशोक गुप्ता आदि कलाकार मंचन करते थे लेकिन रामलीला बंद हो गई थी। अब राम का किरदार साइंस कारोबारी अजय गोयल, लक्ष्मण भूरमंडी निवासी छात्र गोल्डी, सीता का किरदार छात्र अभय, तानासुर का किरदार होल सेलर ड्राई फ्रूट मनीष गोयल, दशरथ का किरदार डॉ. देवेंद्र मेहता, हनुमान का किरदार डेयरी संचालक साहिल गोयल, कैकेई का किरादार मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत ऋषभ गोयल, मेघनाथ का किरदार प्राइवेट नौकरी करने वाले उदयभान, मंच संचालक विशाल शर्मा कर रहे हैं।

Dasaratha gave up his life as soon as Rama went into exile, the audience became emotional- फोटो : Ambala

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें