फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनाफे के लालच में फंसा दुकानदार: अंबाला में बदमाशों ने डॉलर देने का दिया झांसा, ठग लिये 3 लाख 40 हजार

Fri, 14 Apr 2023 12:47 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला सिटी पुलिस को दी शिकातय में गांव बिचपड़ी निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि उनकी शहजादपुर स्थित सांई मार्केट में कपडे़ं व जूते की दो दुकाने है। 11 अप्रैल को जब वह अपनी दुकान पर बैठा था, तभी दो युवक आए और दुकान से एक जोड़ी चप्पल खरीदी। इसके बाद दुकानदार को 20 डॉलर के नोट दिखाए।
विज्ञापन
ठगी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला में ज्यादा मुनाफे का लालच देकर डॉलर देने के जाल में फंसाकर दो युवकों ने गांव बिचपड़ी के दुकानदार से 3 लाख 40 हजार रूपये ठग लिये। बताया जा रहा है कि दोनों शातिर युवकों ने दुकानदार को डालर के बदले बैग में नोट टाइप के अखबार काटकर थमा गए और दुकानदार से 3 लाख 40 हजार रूपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में दाेनों के खिलाफ धोखाधड़़ी का मामला दर्ज किया।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
थाना अंबाला सिटी पुलिस को दी शिकातय में गांव बिचपड़ी निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि उनकी शहजादपुर स्थित सांई मार्केट में कपडे़ं व जूते की दो दुकाने है। 11 अप्रैल को जब वह अपनी दुकान पर बैठा था, तभी दो युवक आए और दुकान से एक जोड़ी चप्पल खरीदी। इसके बाद दुकानदार को 20 डॉलर के नोट दिखाए। इस पर दुकानदार ने डॉलर खरीदने की इच्छा जाहिर की और मोल भाव किया तो 20 एक नोट के बदले 190 रुपये में भाव तय हो गया। दोनों लड़को ने बताया कि वह अपनी चाची के पास जाकर गिन कर बताएगें कि कुल कितने डॉलर हैं।

दोनों युवकों ने दुकानदार को फोन करके साहा बुलाया। दुकानदार अपने  दोस्त अजय कुमार के साथ साहा गया। इस पर उन युवकों ने बैग में 20 डॉलर वाले काफी नोटों की गडियां दिखाई। चेक करने पर पाया कि सभी असल डॉलर थे। रूपयों का इंतजाम न होने के कारण वह वापिस आ गये। जिसके बाद तय हुआ कि वह अगले दिने 13 अप्रैल को वह डॉलर लेकर अंबाला आएगें जोकि 20 डॉलर के कुल 1735 नोट हैं, जिनकी कीमत 3 लाख 40 हजार रुपये थी।
विज्ञापन


दुकानदार ने अपने रिश्तेदार रजत को 3 लाख रुपये लेकर अंबाला आने को कहा। इसके बाद दुकानदार अपने दोस्त अजय को लेकर अपनी कार में जीटी रोड के पुल के पास आया। जहां पर दुकानदार रिश्तेदार रजत भी अपनी कार में 3 लाख रुपये लेकर आ गया और बकाया 40 हजार रुपये दुकानदार के पास थे, जोकि कुल 3 लाख 40 हजार रुपये लेकर वह उन लड़कों का इंतजार करने लगे। दो युवक उनके पास आए।

बैग दुकानदार को देकर कहा कि इसमें डॉलर वाले नोट हैं। बैग के मुंह पर काफी गांठे लगी हुई थी। इस दौरान दुकानदार डॉलर को चेक करने के लिए गांठे खोलने लगा तो लड़के दुकानदार से 3 लाख 40 हजार रुपये लेकर चेक करने लगे। इसी दौरान एक लड़के ने शोर करना शुरु कर दिया और वहां फरार हो गए। जब दुकानदार ने बैग के मुंह पर लगी गांठे खोली तो अंदर एक और बैग पाया। जिसकी गाठें भी खोली तो पाया कि अखबारों की नोटों के टाईप की कंटिग मिली। इस शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें