फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में साधु के भेष में आये दो ठग: महिला से नकदी व सोने की चेन ठगी, मामला दर्ज

Wed, 26 Apr 2023 12:06 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला सदर पुलिस को दी शिकायत में शहर के घेल रोड स्थित भरत कालोनी निवासी नीलम पत्नी सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार करीब साढ़े 12 बजे जब वह अपने घर में थी तभी अचानक 2 अनजान व्यक्ति साधू के भेष में आए और महिला से चाय पिलाने को कहा।
विज्ञापन
thugi demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला सिटी में घेल रोड भरत कालोनी स्थित घर में आये साधू के भेष में दो ठगों ने पैरालाइज व्यक्ति को ठीक करने की बता कहते हुए महिला को अपनी बातों में उलझा लिया और महिला से सोने की चेन और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन


पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार
थाना अंबाला सदर पुलिस को दी शिकायत में शहर के घेल रोड स्थित भरत कालोनी निवासी नीलम पत्नी सुनील कुमार ने बताया कि मंगलवार करीब साढ़े 12 बजे जब वह अपने घर में थी तभी अचानक 2 अनजान व्यक्ति साधू के भेष में आए और महिला से चाय पिलाने को कहा। इसके बाद पीड़िता ने मना कर दिया और दक्षिणा देने की बात कह दी, साथ ही बताया कि उसका पति लकवाग्रस्त है। यह बात सुनते ही आरोपी ठग उसके पति को ठीक करने का दावा करने लगे।

पोटली से सामान की पोटली बदल दी
महिला उनकी बातों में आ गई और चाय पिलाने को तैयार हो गई। इसके बाद महिला से ठगों ने गले की चेन और 2500 रुपये मांगे और यह भी कहा कि उन्हें कुछ नहीं चाहिए। महिला बातों में आ गई और चेन व नकदी को दे दिया। आरोपियों ने यह सामान एक कपड़े में रखकर उसमें करीब 100 गांठें लगा दी। इसके बाद आरोपियों ने अपनी पोटली से सामान की पोटली बदल दी और रफूचक्कर हो गए। जब महिला ने पोटली खाेली तो वह खाली थी। ऐसे में महिला दोबारा से उन्हें देखने गई तो ठग गायब हो चुके थे। इस शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें