फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूरत के कपड़ा व्यापारी से धोखाधड़ी: अंबाला की दो फर्मों ने 24 लाख 82 हजार की लगाई चपत, जान से मारने की दी धमकी

Sat, 25 Feb 2023 10:56 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला की फर्मों द्वारा गुजरात के सूरत के कपड़ा व्यापारी के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी  का मामला सामने आया है। मामले में आरोपियों ने व्यापारियों को जान से मारने की धमकी तक दे डाली है। पुलिस ने धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के सूरत के कपड़ा व्यापारी के साथ अंबाला में कुछ फर्मों ने 24.82 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। जब व्यापारियों ने कपड़ा भेजने के बाद रुपये मांगे तो आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी तक दे डाली। अब इस मामले में सूरज के सलाबतपुरा पुलिस ने धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सूरत में बैठा व्यापारी भी अंबाला के सेक्टर एक का निवासी हैं मगर कुछ वर्ष पहले वह कामकाज के सिलसिले से सूरत में भी बस गया था।

विज्ञापन


सूरत से मंगाया कपड़ा, व्यापरी ने तकाजा मांगा तो दी धमकी
इसमें शिकायतकर्ता गौतम गर्ग और उनके पिता राजकुमार गर्ग ने अंबाला सिटी निवासी मनीष अलघ, हरीश अलघ, करण अलघ की लुधियाना स्थित आरबी क्रिएशन और मुकेश अलघ की सनी फैशन फर्म के खिलाफ शिकायत दी है। इस मामले को लेकर सूरत के थाना सलाबतपुरा में संपर्क किया गया तो अधिकारियों ने बताया कि गौतम गर्ग की शिकायत पर आईपीसी की धारा 420, 504, 506(2), 114 के तहत मामला दर्ज किया है।

लेडीज गारमेंट्स का का व्यापार करते हैं शिकायतकर्ता
गौतम गर्ग ने बताया कि वह सूरत में लेडीज गारमेंटस का काम करते हैं। यहां से उनका कपड़ा देश में काफी स्थानों पर जाता था। इसी के चलते अंबाला सिटी के निवासी हरीश अलघ उन्हें अंबाला में रहने के दौरान से जानते थे। वह उनके पास आए और अपनी गारंटी पर माल देने की बात कही। क्योंकि वह लुधियाना में आरबी क्रिएशन नाम से फर्म शुरू कर रहे थे। इस भरोसे पर शिकायतकर्ता ने आरबी क्रिएशन मनीष अलघ, हरीश अलघ, करण अलघ को कपड़ा भेजना शुरू कर लिया। इसके के बाद आरोपियों के रिश्तेदार मुकेश अलघ ने सनी फैशन फर्म का संचालन किया। उन्हें भी उनकी फर्म से कपड़ा बेचा गया। एक साल तक तो दोनों फर्मों ने समय से भुगतान किया। फिर इन्होंने भुगतान करना रोक दिया।
विज्ञापन


कुल 24.82 लाख की हो गई देनदारी
शिकायतकर्ता गौतम ने बताया कि इस दौरान आरबी क्रिएशन पर करीब 17 लाख 25 हजार 490 रुपये तो सनी फैशन पर 7 लाख 57 हजार 33 रुपये पर देनदारी खड़ी हो गई। इसके बाद भी इन फर्मों के संचालक आगे माल की अधिक मांग करने लगे। ऐसे में शिकायतकर्ता ने कहा कि पहले आप पुराना भुगतान करें तब आगे माल देंगे। बार बार भुगतान करने की गुहार लगाई, यहां तक कि कुछ रुपये कम देने की बात भी कही ताकि लंबित पेमेंट आ जाए। शिकायतकर्ता का आरोप है कि वह जब भी भुगतान देने की बात करते हैं आरोपी उन्हें धमकाने लगते हैं, जान से मारने की धमकी देते हैं। ऐसे में परेशान होने के बाद सूरत के व्यापारियों से इन दोनों फर्मों के संचालकों व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया। इस मामले को सूरत की सलाबतपुरा पुलिस ने दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें