फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला में चोरों ने को-ऑपरेटिव बैंक को बनाया निशाना: दीवार तोड़कर अंदर घुसे, लॉकर तोड़े और डीवीआर भी ले उड़े

Mon, 25 Sep 2023 03:38 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला सिटी के को-ऑपरेटिव बैंक चोरी की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि बैंक में कुल 180 लॉकर थे और  चोरों ने 32 को कटर से काटा गया है। उसमें से जेवर व नगदी गायब है। 
विज्ञापन
अंबाला बैंक में चोरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला सिटी के बलदेव नगर स्थित को-ऑपरेटिव बैंक में बदमाशों ने सेंधमारी कर चोरी की वारदात को अंजाम किया। दो दिन की छुट्टी के बाद बैंक खुलने पर चोरी का खुलासा हुआ। इतना ही नहीं, सबूत मिटाने के लिए बदमाश बैंक के सीसीटीवी और डीवीआर भी संग ले गए। पुलिस की जांच एजेंसियों ने भी मौके पर पहुंचकर सुराग जुटाने शुरू कर दिए। फिलहाल चोरी की राशि का अनुमान नहीं लग पाया है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि बैंक में कुल 180 लॉकर थे और 32 को कटर से काटा गया है। उसमें से जेवर व नगदी गायब है। जैसे ही बैंक उपभोक्ताओं को चोरी की भनक लगी तो वह भी बैंक के बाहर जमा हो गए हालांकि बैंक प्रबंधन की तरफ से उन्हें अभी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। बलदेव नगर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि बैंक के 2 फेस में कुल 90-90 लॉकर थे। उनमें से 32 को कटर से काटा गया है। बैंक अधिकारियों को भी इसकी कोई जानकारी नहीं कि लॉकर में क्या कुछ था। सभी उपभोक्तओं को बुलाकर बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें