फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार में पुलिस के सिपाही पर हमला: बदमाशों ने चाकुओं से किए वार, सोने की चेन भी लूटी

Mon, 25 Sep 2023 03:18 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, हिसार (हरियाणा)

सार

अस्पताल में भर्ती सिपाही आदित्य कुमार ने बताया कि वह रविवार को शाम करीब 8 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर घरेलू सामान लेने के लिए बाजार गया था। जब वह वापस लौट रहा था तो जोगीराम की ढाणी के मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आए। दोनों ने मोटरसाइकिल के सामने अपनी उसकी बाइक के सामने अड़ा दी।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार में पुलिस के सिपाही पर बाइक सवार युवकों ने चाकुओं से हमला कर सोने की चेन लूट ली। घायल सिपाही को नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। जानकारी के अनुसार चौथा मिल निवासी आदित्य कुमार हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात है। फिलहाल उसकी ड्यूटी गुरुग्राम में है। वह शनिवार को छुट्टी लेकर घर आया था।

विज्ञापन


अस्पताल में भर्ती सिपाही आदित्य कुमार ने बताया कि वह रविवार को शाम करीब 8 बजे अपनी बाइक पर सवार होकर घरेलू सामान लेने के लिए बाजार गया था। जब वह वापस लौट रहा था तो जोगीराम की ढाणी के मोटरसाइकिल पर सवार होकर दो युवक आए। दोनों ने मोटरसाइकिल के सामने अपनी उसकी बाइक के सामने अड़ा दी। दोनों ने चाकुओं से हमला कर दिया। वह घायल होकर गिर गया तो इसी दौरान दोनों हमलावरों ने उसके गले से सोने की चेन निकाल ली। सिपाही आदित्य ने बताया कि उसने एक हमलावर को दबोच लिया। इस बीच उसके दूसरे साथी ने फोन कर तीन अन्य युवकों को बुला लिया। जिसके बाद सभी ने मिलकर युवक को छुड़ा लिया तथा मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें