फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: आप नेता लबाना की गोलीकांड से पहले रैकी करने के आरोपियों को एसटीएफ ने दबोचा

Fri, 12 May 2023 05:55 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

एसटीएफ अंबाला ने आरोपियों सेस्विफ्ट कार भी बरामद  की है। दोनों आरोपी अंबाला शहर के रहने वाले हैं। अनमोल बिश्नोई के कहने पर पहले खुद और फिर शूटरों को करवाई रैकी थी, साहिल ने रिमांड में नाम उगला था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला से आम आदमी पार्टी नेता व जिला परिषद पार्षद मक्खन सिंह लबाना के घर पर फायरिंग मामले में एसटीएफ ने अब रैकी करने वाले लॉरेंस गैंग के दो आरोपियों को काबू किया है। इनकी पहचान अंबाला शहर प्रेम नगर निवासी विशाल उर्फ विशु भाटिया और काजीवाड़ा निवासी चिराग के रूप में हुई है। वारदात में इस्तेमाल होने वाली स्विफ्ट कार को बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन


आरोपियों ने पहले खुद रैकी की थी और बाद में गोली चलाने वाले दोनों शूटरों को भी रैकी करवाई थी। बता दें कि दोनों का नाम गोली चलाने वाले शूटर साहिल ने रिमांड में लिया था। इसके अलावा एक ओर आरोपी के साथ-साथ शशांक पांडे की भी गिरफ्तारी होनी है जो अनमोल बिश्नोई से जुड़ा हुआ है।

एसटीएफ की टीम कोर्ट में पेश करेगी। यह कार्रवाई एसटीएफ डीएसपी अमन के निर्देशानुसार हुई। इसमें अंबाला से पीएसआई रवि कुमार, एएसआई तेजबीर सिंह, हेड कांस्टेबल सतप्रकाश, ईएचसी संजीव कुमार, राहुल, संदीप कुमार शामिल रहे। एसटीएफ डीएसपी अमन ने बताया कि आरोपी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे और पंजाब में भी टारगेट किलिंग के लिए गए थे। 
विज्ञापन


यह था पूरा मामला 
दरअसल, 27 मार्च को आप नेता मक्खन सिंह लबाना को विदेशी नंबर से व्हाट्सअप कॉल के जरिए अनमोल बिश्नोई ने 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। न देने पर अगले ही दिन साहिल व लब्बू अपनी बाइक पर गए थे और घर के बाहर दो फायर कर फरार हो गए थे। यह पूरी वारदाता सीसीटीवी में कैद हो गई थी।

एसटीएफ के पास मामला पहुंचते ही गोली चलाने वाले शाहबाद निवासी साहिल व लब्बू को काबू कर लिया गया था। साहिल ने रिमांड में अनमोल बिश्नोई व उनके बीच जुड़े शशांक पांडे सहित अंबाला के ही तीन बदमाशों का नाम लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें