फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबाला हैंड ग्रेनेड मामला: जांच के लिए एसआईटी गठित, आर्मी, रेलवे, एयरफोर्स सहित सभी को अलर्ट के निर्देश

Wed, 23 Mar 2022 12:44 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला सिटी (हरियाणा) 

सार

राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ अंबाला की एसआईटी हैंड ग्रेनेड मामले की जांच कर रही है। पुलिस की ओर से सभी को अलर्ट रहने का निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
हरियाणा के अंबाला में मिले तीन हैंड ग्रेनेड और आईईडी किए निष्क्रिय, जानकारी देते अंबाला एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा। - फोटो : ANI (File)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला में अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर पंजाब के पास सद्दोपुर गांव में एमएम यूनिवर्सिटी के सामने मिले हैंड ग्रेनेड व एक्सप्लोसिव डिवाइस के मामले में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के साथ अंबाला पुलिस भी प्रमुखता के साथ जांच कर रही है। एसपी की ओर से इस मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी (विशेष जांच कमेटी) गठित कर दी है।

विज्ञापन


इसमें मुख्य रूप से एएसपी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा उनके साथ डीएसपी, सीआईए और साइबर सेल की टीम काम कर रही है, जो कि जांच कर उसकी रिपोर्ट तैयार करेंगी। इतनी मात्रा में विस्फोटक पदार्थ मिलने के बाद पुलिस की ओर से आर्मी, रेलवे, एयरफोर्स व अन्य प्रमुख स्थलों के प्रमुखों को भी अलर्ट रहने के लिए कहा गया है।

वहीं अंबाला पुलिस के साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियां भी अपने स्तर पर इस हैंड ग्रेनेड व एक्सप्लोसिव डिवाइस मिलने की छानबीन में जुट गई है। बता दें कि गत दिवस ही एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) की टीमों ने क्षेत्र का निरीक्षण किया था और पूछताछ भी की थी। साथ ही टीम की ओर से लैब में भेजे गए सैंपलों का भी इंतजार है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला शहर स्थित एमएम यूनिवर्सिटी के पास मिले हैंड ग्रेनेड के मामले में जांच करती राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी की टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी फाइल फोटो
अन्य राज्यों में पाए गए हैं विस्फोटक पदार्थ
ऐसे ही अन्य विस्फोटक पदार्थ अन्य राज्यों में भी मिले है। यही कारण है कि राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों को इस मामले की जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जल्द ही पुलिस की ओर से दोबारा से क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां के लोगों से पूछताछ की जाएगी।  
इस मामले में अभी कुछ खास तथ्य हाथ नहीं लगे हैं, जांच चल रही है, जैसे ही तथ्य हाथ लगते हैं उसी अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी। - जश्नदीप सिंह रंधावा, एसपी, अंबाला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें