कुरुक्षेत्र एसडीएम सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर ही कार्यालय में छापामारी के लिए पहुंच गए, जहां आठ पटवारी व एक नायब तहसीलदार गायब मिले। यहीं नहीं पांच अन्य पटवारी भी नहीं मिले, जिनके बारे में बाद में पता चला कि वे जिला उपायुक्त कार्यालय की ओर से बैठक बुलाई गई।
कुरुक्षेत्र के थानेसर पटवार भवन व तहसील परिसर में शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब एसडीएम सुरेंद्र पाल ने अचानक छापामारी की। इस दौरान एक नायब तहसीलदार व आठ पटवारी नदारद मिले, जिन्हे कारण बताओ नोटिस भी जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय की ओर से बुलाई बैठक
एसडीएम सुबह नौ बजकर 25 मिनट पर ही कार्यालय में छापामारी के लिए पहुंच गए, जहां आठ पटवारी व एक नायब तहसीलदार गायब मिले। यहीं नहीं पांच अन्य पटवारी भी नहीं मिले, जिनके बारे में बाद में पता चला कि वे जिला उपायुक्त कार्यालय की ओर से बैठक बुलाई गई। एसडीएम ने उसी बैठक में पहुंचकर इन पटवारियों की मौजूदगी जांची तो वे यहां मौजूद मिले।
अन्य दस्तावेजों को खंगाला
उधर कार्यालय में एसडीएम ने करीब 20 मिनट तक निरीक्षण किया और उस समय तक गैर हाजिर पटवारी व नायब तहसीलदार नहीं पहुंचे। हालांकि एसडीएम ने इस दौरान अन्य दस्तावेजों को भी खंगालना था, लेकिन इतनी संख्या में पटवारियों को गैर हाजिर देख वे हैरान रह गए और उनकी अनुपस्थिति पर ही स्पष्टीकरण मांगा गया। एसडीएम ने बताया कि यह बड़ी लापरवाही है। सभी कर्मियों को सुबह नौ बजे कार्यालय समय पर पहुंचना चाहिए, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।