गांव बब्याल स्थित अकालगढ़ गुरुद्वारा के निकट रविवार दो पक्षों में रंजिशन खूनी संघर्ष हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर तेजधार हथियार चले और दोनों पक्षों से दो महिलाओं समेत दस लोग लहूलुहान हो गए। मारपीट के बाद घायल प्राथमिक उपचार के लिए कैंट सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां वह उपचाराधीन है। उधर, इलाका पुलिस सूचना पाकर मौके पर पहुंची और मारपीट के घायलों के ब्यान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर रंजिशन मारपीट के आरोप लगाएं है। दूसरी ओर, मारपीट में घायल एक पक्ष से महिला सोनिया ने बताया कि वह करियाना की दुकान के पास खड़ी थी, तभी अचानक दूसरे पक्ष के लोगों ने छेड़छाड़ शुरू कर दी। जैसे ही परिजन सूचना पाकर गली में पहुंचे तो दूसरे पक्ष के लोगों ने तेजधार हथियारों से परिजनों पर हमला कर दिया। जिसमें मां शंकुतला, विकास, अमन, दीपक, हैप्पी लहूलुहान हो गए।
वहीं, दूसरे पक्ष से घायल बब्याल निवासी अमरजीत ङ्क्षसह ने बताया कि वह टेलर की दुकान चलाता है और उनका पड़ोसियों ने विगत माह पहले झगड़ा हो गया था। जिस सबंध में अदालत में केस भी चल रहा है। लेकिन पिछले काफी समय से पड़ोसी केस वापिस लेने का दबाव बना रहे है और इसी रंजिश के चलते उन्होंने परिवार के साथ मिलकर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें सतपाल, जसविंद्र भी घायल हो गए। पुलिस जांच अधिकारी कर्मचंद का कहना है कि फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत पर जांच चल रही है और दोनों पक्षों को बुलाकर पूछताछ की जाएगी।