भिवानी में नेहरू पार्क में सास-बहु से ठगी कर कानों की बाली और चेन के बदले कागज के टुकड़े थमाने वाले मां व उसके दोनों बेटे सीसीटीवी कैमरे में हुए है। अब फुटेज के आधार पर पुलिस इनकी तलाश में जुटी है।
शनिवार को सामान्य अस्पताल में इलाज के लिए आई मालवास वासी महिला ओमपति व उसकी पुत्रवधू सुनीता के साथ ठगी की गई थी। दोनों ने बताया कि एक अधेड़ महिला व दो युवक उन्हें तीन लाख का लालच देकर उनकी कानों की बालियों, सोने की चेन ठग ले गए। उन्हें जो रुपये दिए, उनमें आगे तो नोट लगे थे और बीच में कागज थे। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया।
मामला दर्ज करने के बाद सास-बहु के बताये अनुसार टीआईटी चौकी पुलिस ने अस्पताल से नेहरू पार्क तक जिन संस्थानों के यहां सीसीटीवी कैमरे है, उनकी फुटेज खंगाली। शनिवार शाम को ही कुछ जगह फुटेज मिली। रविवार को छुट्टी का दिन होने के कारण संस्थान बंद रहे। एक-दो जगह मिली फुटेज में अधेड़ उम्र की महिला व उसके साथ दो किशोर नजर आ रहे है। चेहरे भी नजर आ रहे है मगर पूरी तरह साफ नहीं है। पुलिस अब इन धुंधले चेहरों के सहारे ही ठगी करने वालों को तलाश रही है। तलाश का मुख्य फोकस रेलवे स्टेशन पर है।
अधेड़ मोटी महिला के साथ दो पतले किशोर
सीसीटीवी में ठगी करने वाली महिला और उसके बेटे नजर आ रहे है। पीड़ित महिला के मुताबिक बातचीत में उनकी भाषा अलग लग रही थी। ऐसा लगा रहा था मानो वे एमपी के हा। फुटेज के अनुसार ठगी करने वाली अधेड़ की उम्र की महिला की उम्र करीब 50 साल है जो कि मोटी है। उसके साथ करीब 17-18 साल का एक किशोर है और एक 10-11 साल का बच्चा। तीनों का ही रंग सांवला है।
ठगी करने वाली महिला व उसके दो बेटे सीसीटीवी कैमरे में तो आ गए है और धुंधला चेहरा भी नजर आ रहा है। मगर पहचान नहीं हुई है। फिलहाल तलाश के लिए प्रयास किए जा रहे है।
संजय कुमार, इंचार्ज, टीआईटी चौकी