फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोते से रंजिश में दबंगों ने दादा को जहर देकर मार डाला

Sun, 16 Oct 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी/नारायणगढ़। रायवाली में पोते से चल रही रंजिश के चलते कुछ दबंगों ने एक वृद्ध को पीटने के बाद जहर पिला दिया। बाद में उसने दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन

दबंगों ने दादा को उसकी पोती के सामने ही बुरी तरह से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद आरोपी घर से बाहर खींचकर ले आए। उसके बाद जब दादा घायल हो गया तो आरोपियों ने उसका जबरन मुंह खोला और एक जहरीला पदार्थ उसके मुंह में डाल दिया। इसके बाद बुजुर्ग तड़पने लगा और उसने दम तोड़ दिया। पोती ये नजारा देखकर चिल्लाती रही। उधर, दबंग कुछेक देर जोर-जोर से चिल्लाए और फिर फरार हो गए। उधर, अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए और बुजुर्ग को तुरंत सिटी सिविल अस्पताल में लाया गया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। उधर, इस घटना  को लेकर पुलिस को गांव में जातीय हिंसा का खतरा था। इससे गांव में तनाव का माहौल पैदा हो गया। इसके चलते तुरंत पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है और दबंगों की तलाश शुरू कर दी है।

गुरुद्वारे के पास भी की थी मारपीट
थाना प्रभारी पंजोखरा नसीब सिंह ने बताया कि इस मामले में बतौर चश्मदीद गवाह मृतक बुजुर्ग धन्ना सिंह की पोती रणजीत कौर ने बताया कि उसके दादा से आरोपियों ने पहले भी गुरुद्वारे के पास मारपीट की थी। पुलिस को दी शिकायत में पोती ने बताया कि उसके दादा घर पर इसी मसले पर बात कर रहे थे। पोती ने पुलिस को बताया कि उसके दादा उसे बता रहे थे कि वे जब एक अन्य व्यक्ति के साथ बाइक पर घर की ओर आ रहे थे, तो गुरुद्वारे के पास वहीं दबंग उसे मिले थे और उन्होंने उसे वहीं रोककर उनके साथ मारपीट करते हुए कहा था कि उसके पोते गुरनाम को तो उन्होंने बुरी तरह से पीट दिया है और अब तेरी बारी है।
विज्ञापन

पोती ने बताया कि उन्होंने पहले वहीं उसके दादा के साथ मारपीट की। फिर जब वे घर पर आकर इसी घटना में बारे में बता रहे थे, तभी वे दबंग फिर से उनके घर में घुस गए और उन्हें बुरी तरह से पीटा। उसके बाद वे दबंग उसके दादा को घसीटते हुए घर से बाहर ले गए और बाहर भी उन्होंने पहले दादा की गला दबाकर बुरी तरह से पिटाई की फिर उनके मुंह में जबरन पदार्थ डाल दिया। इससे उसके दादा तड़पने लगे और अचेत गिर गए। चिकित्सकों ने अस्तपाल में जांच के बाद उनकी मौत की पुष्टि कर दी थी। एसएचओ के अनुसार पोती के बयानों पर इस मामले में हत्या का केस दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।


जमीनी विवाद में आठ लोग घायल
अंबाला सिटी। पंजोखरा थाना क्षेत्र स्थित गांव गरनाला में शनिवार को जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई और देखते ही देखते तेजधार हथियार चले।
इस मारपीट में दोनों पक्षों से घायल करीबन आठ लोग को प्राथमिक उपचार के लिए डिस्पेंसरी पहुंचा। लेकिन दोनों पक्षों में दोबारा से झड़प हो गई। इसके बाद घायलों को अंबाला सिटी सिविल अस्पताल पहुंचाया। उधर, इलाका पुलिस ने सूचना पाकर मौके का मुआयना किया और अंबाला सिटी के सिविल अस्पताल में उपचाराधीनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल दो पक्षों से पूछताछ की जा रही है। मारपीट में घायल की पहचान गांव गरनाला निवासी ममता देवी, सलीना, जसबीर, गुरमेल, ध्यान सिंह, गुरचरण सिंह, आदेश, सुुखविंद्र, कमलेश, मंजीत व राजरानी शामिल है। पुलिस का कहना है कि मारपीट का मामला जमीनी बताया जा रहा है और फिलहाल कोई भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।



कोटकछुआ में पुलिस की निगरानी में हुआ सत्संग
अंबाला कैंट। गांव कोटकछुआ खुर्द में जातीय तनाव के मद्देनजर शनिवार रात को एक विशेष समुदाय की ओर से सत्संग का आयोजन किया गया। लेकिन विवादित जमीन पर होने वाले इसी सत्संग को लेकर काफी तनाव था, इसलिए ये सत्संग पुलिस फोर्स की निगरानी में शुरू किया गया और देर रात तक जब इसका समापन नहीं हुआ, पुलिस गांव में ही तैनात रही।
उल्लेखनीय है कि गांव का एक  समुदाय विशेष गांव में गुरु रविदास महाराज का सत्संग समारोह करवाना चाहते थे। लेकिन ये कार्यक्रम जहां होना था, उस जमीन को लेकर थोड़ा विवाद चल रहा है। इसका विरोध गांव का ही एक दूसरा समुदाय विशेष के लोग कर रहे थे। उन्होंने पहले समुदाय विशेष को संबंधित जमीन पर सत्संग न करने की चेतावनी  भी दी थी।
विज्ञापन

लेकिन मामला जब पुलिस तक पहुंचा, तो एहतियातन शुक्रवार रात को डीसीपी डा. अरुण सिंह ने गांव में बढ़ते तनाव को लेकर धारा 144 लगाते हुए पुलिस फोर्स तैनात कर दी थी। शुक्रवार रात से पुुलिस फोर्स गांव में तैनात रही। जबकि शनिवार रात को गांव में पुलिस फोर्स की निगरानी में ही सत्संग का आयोजन किया गया। जो कि आराम से देर रात तक चला। पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ी गांव के सरकारी स्कूल में तैनात रही। लिहाजा अतिरिक्त फोर्स की वजह से गांव में हालात सामान्य रहे और आराम से सत्संग समारोह निपट गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें