फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Ambala: जमीन के विवाद में ट्रैक्टर चढ़ाकर ताऊ की हत्या, बेटा गंभीर

Thu, 30 Jun 2022 01:58 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला/साहा (हरियाणा)

सार

मृतक के भतीजे ने दो पर ट्रैक्टर चढ़ाने का आरोप लगाया  है। आरोपी और उसका पिता फरार है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
प्यारा सिंह का फाइल फोटो। ट्रैक्टर को पुलिस ने लिया कब्जे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला जिले के केसरी गांव में जमीन के विवाद में भतीजे द्वारा ताऊ और उसके बेटे पर ट्रैक्टर चढ़ाने का मामला सामने आया है। हादसे में ताऊ प्यारा सिंह ढींढसा (65) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बेटा दिलबाग सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

वारदात के बाद आरोपी गुरतेज सिंह और उसके पिता प्रेम सिंह फरार हैं। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर ट्रैक्टर और हैरो कब्जे में ले लिया है। मृतक के भतीजे तेजिंद्र सिंह पुत्र हरभजन सिंह ने दोनों पर ट्रैक्टर चढ़ाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। थाना साहा पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

शिकायत में तेजेंद्र सिंह ढींडसा ने बताया कि सगे भाई प्यारा सिंह ढींढसा और प्रेम सिंह पुत्र उजागर सिंह का हाईवे के नजदीक दो एकड़ जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह उसका ताया प्यारा सिंह ढींडसा, उसका बेटा दिलबाग सिंह और वह खेत में पहुंचे। उस समय मृतक प्यारा सिंह का भतीजा गुरतेज पुत्र प्रेम सिंह खेत में ट्रैक्टर व हैरो से जुताई कर रहा था।

 

जब दोनों ने गुरतेज को ट्रैक्टर खेत से बाहर ले जाने को कहा तो उसने ट्रैक्टर के पीछे लगी हैरो हटा दी। इस दौरान गुरतेज की मां गुरमेल कौर, पिता प्रेम सिंह और मामा ने आरोपी को ट्रैक्टर चढ़ाने के लिए उकसाया। इसके बाद ट्रैक्टर की गति बढ़ाते हुए प्यारा सिंह व दिलबाग की ओर भगा दिया। ट्रैक्टर भी कुछ दूरी पर जाकर पलट गया।

 
ट्रैक्टर की चपेट में आने से प्यारा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके बेटे दिलबाग को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह किसी तरह बच गया। उसने बताया कि ताया के बेटे दिलबाग की बाजू टूट गई। उसका ऑपरेशन गुरुवार को होगा।

 

शिकायतकर्ता तेजेंद्र सिंह का कहना है कि गुरतेज सिंह के मामा जगजीत सिंह ने वारदात के दौरान ट्रैक्टर पर सवार अपने भांजे को कहा कि रौंद दो इन्हें, मैने पूरा इंतजाम किया हुआ है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी चाची गुरमेल कौर ने कहा कि इनमें से कोई बचना नहीं चाहिए।

विज्ञापन


यह है विवाद
तेजिंद्र ने बताया कि इस परिवार की अलग अलग जगह पर साझी जमीन है। वहीं, गांव केसरी में हाईवे के नजदीक करीब दो एकड़ जमीन का बंटवारा हो चुका है। इसी जमीन को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। प्रेम सिंह का परिवार इस जमीन पर खेती कर रहा था, जबकि प्यारा सिंह और उनका परिवार अपना हिस्सा मांग रहा था। उन्होंने बताया कि प्रेम सिंह को कहा गया था कि वह इस जमीन के उनके हिस्से को छोड़ दे और दूसरी जगह खेती की जमीन का अपना हिस्सा ले ले। इस जमीन की कीमत ज्यादा है, इसलिए प्रेम सिंह अन्य जगह अपना हिस्सा लेने से कतरा रहा था।

गांव केसरी में विवाद की सूचना मिली थी। सीन ऑफ क्राइम की टीम और साहा थाना प्रभारी के साथ घटनास्थल का मुआयना किया है। अभी मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा, उसकी गिरफ्तारी के साथ उचित कार्रवाई की जाएगी।  -रजनीश कुमार, डीएसपी, बराड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें