नारायणढ़। अपने नाम जमीन की रजिस्टरी करवा लेने के बाद पैसे देने की बजाय मौके से भाग खड़े होने वाले दंपति के खिलाफ पुलिस ने आखिरकार डेढ़ माह बाद धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया। अगस्त माह में हुई इस रजिस्टरी पर पीड़ित द्वारा की गई शिकायत के बाद एक बार तो मामले के इन कथित आरोपियों ने पैसे देने का समझौता कर लिया था लेकिन अब करार पर पैसे न देने के चलते पुलिस ने दंपति सहित नंबरदार व एक अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी मुताबिक पठानकोट की रहने वाली महिला बलविन्द्र कौर पत्नी नरवैल सिंह का आरोप है कि उसकी गांव फतेहपुर में कुछ जमीन थी, जिसका सौदा कर लिया था। इस इकरारनामा के अनुसार 17 अगस्त को बलविंद्र कौर ने उक्त भूमि की रजिस्टरी सुनीता पत्नी जसपाल के नाम करवा दी। सौदे के अनुसार इस भूमि का चार लाख रूपए दिए जाने थे, जबकि दंपति बिना रुपये दिए ही चले गए। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरु कर दी है।