फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को जिंदा जलाने का प्रयास

Fri, 07 Oct 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला/हरदोई
विज्ञापन
दहेज - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के रायपुर गांव में ससुरालीजनों ने पिटाई के बाद विवाहिता के ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा जलाने का प्रयास किया। ससुराली जनों के चुंगल से छूटकर घर से बाहर निकली महिला को पड़ोसियों ने बचाया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने उसे डाक्टरी जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन


 बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के रायपुर निवासी माधुरी (30) पत्नी राजपाल ने गुरुवार को थाने में तहरीर दी है। इसमें पति राजपाल व सास रामकली पर मारपीट कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पीड़ित का आरोप है कि गुरुवार सुबह पति व सास ने पहले डंडों से पीटा।

इसके बाद उसके शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगाने का प्रयास किया। दोनों के चुंगल से किसी तरह वह घर से बाहर भागकर आई। बचाव के लिए चीख पुकार मचाने पर पड़ोसियों ने बीच बचाव किया। पीड़िता ने थाने पर तहरीर दी है। थाना प्रभारी हेमंत राय ने बताया कि पीड़िता की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर उसे डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें