हरियाणा के अंबाला शहर के कमल विहार में संदिग्ध परिस्थितियों में पति पत्नी की मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। बताया जाता है कि मृतक संजय फाइनेंस का काम करते थे तो उनकी पत्नी पारुल एक आईटी कंपनी में नौकरी करती थी।
संजय अंबाला शहर के रेलवे रोड स्थित दुकान पर अपना फाइनेंस का काम करते थे। पारुल के पिता अशोक कुमार ने बताया कि रात से ही फोन बंद आ रहा था, जिसके बाद गुरुवार दोपहर 1 बजे उसका भाई कृष्ण कुमार कमल विहार में पारुल के घर पहुंचा था।
विज्ञापन
तब उन्हें वारदात का पता चला। फिलहाल पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मामले की पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी गायब हैं।