घटना घायल गुरमीत के भतीजे हरजोत सिंह के सामने हुई। हरजोत सिंह ने बताया कि वह अपने प्लॉट पर पिलर लगाने के लिए आए थे कि इतनी देर में कालपी का रहने वाला अमन उर्फ अमनी मोटरसाइकिल पर आया। उसने उसके ताऊ गुरमीत पर दो गोलियां चला दी।
कालपी के रहने वाले अमन ने गुरमीत सिंह नाम के दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। गोलियां लगने के बाद गुरमीत गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अंबाला के मुलाना हस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं। पुलिस की मानें तो अभी इस मामले की तफ्तीश की जा रही है। मौके से दो राउंड कब्जे में लिए गए हैं। सीसीटीवी भी मिली है जिसमें एक शख्स फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। यह घटना घायल गुरमीत के भतीजे हरजोत सिंह के सामने हुई।
विज्ञापन
हरजोत सिंह ने बताया कि वह अपने प्लॉट पर पिलर लगाने के लिए आए थे कि इतनी देर में कालपी का रहने वाला अमन उर्फ अमनी मोटरसाइकिल पर आया। उसने उसके ताऊ गुरमीत पर दो गोलियां चला दी जो गुरमीत के गले और पैर में लगी है।