फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मारकर हत्या के आरोपी को ले गई दिल्ली पुलिस

Mon, 08 May 2017 12:15 AM IST
ब्यूरो/अंबाला/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस (नरेला पुलिस) की टीम रविवार को अंबाला सिटी में छापा मारकर हत्या के एक आरोपी को गिरफ्तार कर ले गई। दिल्ली पुलिस की कार्रवाई सिटी के सेक्टर सात में की गई। दिल्ली पुलिस को काफी समय से इसकी तलाश थी। इसी को लेकर पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र के लोग भी एक बार दहशत में आ गए। बताया जाता है कि आरोपी गोहाना (सोनीपत) का रहने वाला है। पिछले कुछ समय से नसीरपुर में रह रहा था।
विज्ञापन


नरेला पुलिस को मर्डर के मामले में आरोपी की तलाश थी। इसी बीच सूचना मिली थी कि हत्या के केस के जिस आरोपी की पुलिस तलाश कर रही है, वह अंबाला सिटी के नसीरपुर इलाके में छिपा हुआ है। बताया जाता है कि पुलिस ने करीब तीन दिनों तक इस मामले में रेकी की। रविवार को पुलिस ने पूरी तैयारी की और आरोपी को गिरफ्तार करने की प्लानिंग भी बना ली। सिटी के सेक्टर सात में दिल्ली पुलिस ने अपनी गाड़ी आदि खड़ी की और आरोपी का इंतजार करने लगी। इसी दौरान यह आरोपी आता दिखा। इस पर पुलिस ने चुपचाप इसे घेर लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक बार तो लगा कि मामला कहीं आपसी रंजिश का न हो। आरोपी ने भागने की कोशिश भी की। इसके साथ ही पुलिस के लोग भी हथियार लेकर इसके पीछे भागे। थोड़ी ही देर में व्यक्ति को काबू किया गया।

नरेला थाने से पुलिस मर्डर के एक आरोपी की तलाश में अंबाला आई थी। यहां से आरोपी को काबू किया गया है। आवश्यक कार्रवाई के बाद पुलिस आरोपी को साथ ले गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेश कुमार, चौकी नंबर तीन प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें