फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: ट्रक ने खड़ी खराब कार में मारी टक्कर, यूपी से कार सेवा कर लौट रहे पिता-पुत्र की मौत

Mon, 21 Aug 2023 08:39 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे स्थित साहा के पास सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी खराब कार में पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला में पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे स्थित साहा के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने खड़ी खराब कार में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उत्तर प्रदेश से कार सेवा कर लौट रहे कार सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं ट्रक अनियंत्रित होकर खदानों में पलट गया। मृतक की शिनाख्त पटियाला निवासी नाना जंग सिहं व स्वरूप सिंह के रूप में हुई है और घायल गुरप्रीत सिंह है।

विज्ञापन


घायल को छावनी के नागरिक अस्पताल लाया गया। मृतकों के शव को शव गृह में रखवाने के बाद सोमवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

गुरप्रीत सिंह ने बताया कि 19 अगस्त को वह अपने नाना जंग सिंह व मामा स्वरूप सिंह के साथ पटियाला आश्रम की गाड़ी में सवार होकर कार सेवा के लिए उत्तर प्रदेश गए थे। 20 अगस्त को कार सेवा कर घर लौट रहे थे। पंचकूला हाईवे पर पहुंचते ही साहा के पास अचानक कार में खराबी आ गई।
विज्ञापन


काफी प्रयासों के बाद न चलने पर वह कार साइड में ही खड़ी कर बैठ गए। रविवार देर रात करीब एक बजे यमुनानगर की तरफ से तेज रफ्तार एक ट्रक ने टक्कर मार दी। राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। हादसे के बाद से ही आरोपी ट्रक ड्राइवर फरार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें