फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, हत्या का शक, केस दर्ज

Mon, 06 May 2024 08:14 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला में संदिग्ध परिस्थितियों में पांच बच्चों की मां की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पहले भी महिला के साथ मारपीट हो चुकी थी। कई बार पंचायतें भी हुई थी।
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में मृतका रजी के परिजन। मृतका का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला सिटी के मनमोहन नगर की रहने वाले विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका 35 वर्षीय रजी के पिता लाडी ने आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें रविवार देर रात डेढ़ बजे उसकी बेटी के ससुराल से फोन आया और बेटी की मौत की जानकारी मिली। जब वे वहां पहुंचे तो देखा कि मृत पड़ी है।

विज्ञापन


पिता ने बताया कि 15 वर्ष पहले उसकी बेटी रजी की शादी मनमोहन नगर के रहने वाले फौजी से हुई थी। उसकी बेटी के पांच बच्चे हैं। शादी के बाद से उसकी बेटी रजी के साथ कई बार मारपीट हो चुकी है। इसको लेकर कई बार पंचायतें भी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता ने बताया कि दो दिन पहले ही उसकी बेटी उन्हें मिलने यमुनानगर आई थी। तब तक वह ठीक थी। जांच अधिकारी विजय कुमार का कहना है कि महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में ही मौत के कारणों का खुलासा होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें