फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार दिए रुपये मांगे तो तलवारों से करेया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
उधार दिए रुपये मांगे तो तलवारों से किया हमला
विज्ञापन

फोटो - 29
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर के हुडा ग्राउंड में बुधवार दोपहर को रुपयों के लेन-देन के चलते एक पक्ष के कुछ युवकों पर दूसरे पक्ष के युवकों ने हमला कर लहूलुहान कर दिया जिसके बाद घायलों को शहर नागरिक अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है।
विज्ञापन

घायल हुए परमजीत निवासी मोटामाजरा, राम कुमार निवासी जग्गी कॉलोनी, विष्णु निवासी बलदेव नगर, जगजीत सिंह निवासी जंडली ने बताया कि विष्णु ने मोहित हमीदपुर से एक हजार रुपये उधार के लेने थे। बुधवार सुबह विष्णु की मुलाकात मोहित से शहर ग्लैक्सी मॉल के बाहर हुई तो मोहित ने उसे कुछ देर बाद फोन करने को कहा। उन्होंने बताया कि विष्णु के फोन करने पर मोहित ने उसे शहर सेक्टर-8 में हुडा ग्राउंड में बुलाया। जहां विष्णु अपने दोस्तों के साथ पहुंचा। उन्होंने बताया कि जब वे वहां पहुंचे तो उसी दौरान मोहित ने अपने करीब 15-20 साथियों के साथ मिलकर उन पर तलवारों, गंडासी व रॉड से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। उन्होंने बताया कि हमले में उनके सिर, कान, बाजू व मुंह पर चोटें आईं हैं। इसके बाद उनके साथी उन्हें शहर नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर सिमरण सिंह, नरदेव सिंह, जस्सी, हरबक्श, रविंद्र, सर्वजीत, मोहित, मोंटी पन्नू व अन्य कुल 20 के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें