पीएनबी में रुपये जमा कराने आए युवक से 4500 की ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। पंजाब नेशनल बैंक में रुपये जमा करवाने आए युवक से एक व्यक्ति ने 4500 रुपये ठग लिए और फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित ने कैंट पुलिस को शिकायत दी।
न्यू प्रीत नगर निवासी विजय कुमार ने बताया कि सोमवार को वह अंबाला कैंट सदर बाजार चौक स्थित पीएनबी शाखा में करीब 4500 रुपये जमा करवाने आया था। जैसे ही वह रुपये जमा करवाने के लिए लाइन में लगा तो विजय ने अपने से आगे लाइन में खड़े व्यक्ति को अपने 4500 रुपये पकड़ा दिए और खुद रुपये जमा करवाने वाली स्लिप लेने चला गया। इसके बाद वह व्यक्ति बैंक से रुपये लेकर फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। कैंट थाना इंस्पेक्टर विजय कुमार ने बताया कि शिकायत आई है। बैंक में जाकर सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जाएगा और आगामी कार्रवाई की जाएगी