फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने ओवरलोड और अवैध खनन के आरोप में 22 वाहन जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने ओवरलोड और अवैध खनन के आरोप में 22 वाहन जब्त
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
शहजादपुर। अवैध खनन के मामले में पुलिस की मंगलवार को अवैध खनन और ओवरलोडिंग के आरोप में 22 वाहनों को जब्त कर लिया। यह कार्रवाई नारायणगढ़, शहजादपुर, पटवी पुलिस ने की है। दावा किया है कि यह लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन

बीते कुछ दिनों से अवैध खनन को लेकर टिप्पर संचालकों ने नेताओं की भूमिका पर सवाल खड़े किए थे। अब पुलिस ने इसी मामले में मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने अवैध खनन और ओवरलोडिंग के आरोपों में 22 वाहनों को जब्त किया है। जानकारी के अनुसार नारायणगढ़, शहजादपुर, पटवी पुलिस से जगह-जगह नाकाबंदी कर अवैध रूप से खनन सामग्री ले जा रहे वाहनों को इंपाउंड करना शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही टिप्पर चालकों और अवैध खनन कर रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली चालकों में हड़कंप मच गया। प्रथम कार्रवाई में नारायणगढ़ पुलिस ने 10 टिप्पर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहनों को काबू कर लिया। दूसरी कार्रवाई में शहजादपुर पुलिस ने नाकाबंदी कर शहजादपुर क्षेत्र से तीन टिप्पर और दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को काबू कर लिया। तीसरी कार्रवाई पटवी पुलिस ने की। उसने पांच टिप्परों को काबू किया। इस बारे थाना प्रभारी सुरेश पाल का कहना था कि पहले भी हमने वाहन चालकों को चेतावनी दी थी कि कोई कितना ही रसूखदार क्यों न हो ऐसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें