फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों में मिर्च डाल बाइक सवारों ने फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से छीने 92 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
आंखों में मिर्च डाल बाइक सवारों ने फाइनेंस कंपनी के मैनेजर से छीने 92 हजार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। गांव निहारसी के पास बाइक पर जा रहे दो युवकों ने दोपहर को फाइनेंस कंपनी के मैनेजर की आंखों में मिर्च डालकर 92 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद भारत फाइनेंस कंपनी के मैनेजर गुरविंद्र सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह उदयपुर से आखिरी कलेक्शन कर शाहाबाद के लिए बाइक पर जा रहा था। निहारसी के पास उसकी बाइक अचानक खराब हो गई, जिसे उतरकर वह ठीक करने की कोशिश करने लगा। इसी दौरान दो युवक निहारसी की ओर से बाइक पर आए और उसकी आंखों में मिर्च डाल उसका बैग छीनकर फरार हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने उसका डाक्टर के पास से इलाज करवाया। सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और गुरविंद्र को सीएचसी चौड़मस्तपुर में ले गए। नग्गल थाना प्रभारी रवि ने बताया कि इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें