फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े की दुकान में चोरी, ज्वेलर्स शोरूम में भी चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कपड़े की दुकान में चोरी, ज्वेलर्स शोरूम में प्रयास
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुआ एक चोर
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के कच्चे क्वार्टर के पास कपड़े की दुकान से चोर सामान चोरी कर ले गए। चोरों ने साथ लगते ज्वेलर्स के शोरूम की छत उखाड़ कर चोरी करने का प्रयास किया है, लेकिन दरवाजा न खुल सका। एक चोर ज्वेलरी शोरूम के सीसीटीवी में कैद हुआ है। फिलहाल सिविल लाइन थाना पुलिस जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कच्चे क्वार्टर के पास स्थित नेवा गारमेंट एंजल विंग के नाम से कपड़े की दुकान है। दुकान मालिक रजत अरोड़ा ने बताया कि सुबह के समय जब वह दुकान पर पहुंचा तो देखा कि दुकान में सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पाया कि दुकान से 5 हजार रुपये की नकदी, जींस की पेंट के एक दर्जन पीस, 15 पीस टी-शर्ट, 7 पीस जेंटस शर्ट, 2 पीस गर्म बनियान, 10 पीस लेडिज टॉप गायब मिले। वहीं, चोरों ने साथ लगते निक्की ज्वेलर्स शोरूम की छत उखाड़ कर भी चोरी का प्रयास किया है। वारदात सीसीटीवी में कैद हुई है। एक चोर बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल की छत तोड़ कर अंदर घुस रहा है। अंदर आते ही उसे सीसीटीवी का अभाव होने पर मुंह नीचे की तरफ झुका कर सीसीटीवी का मुंह ऊपर की तरफ करता दिख रहा है। सूचना पाकर सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें