फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कालेज ग्राउंड में खड़े छात्र के गले में 20 फुट दूरी से फैंकी डिस्कस लगी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालेज ग्राउंड में छात्र के गले में लगी डिस्कस, मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला कैंट। जीएमएन कालेज में शनिवार को वार्षिक एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान डिस्कस थ्रो (चक्का फेंक) लगने से बी. कॉम द्वितीय वर्ष के छात्र लव गुप्ता (20) की मौत हो गई। गुस्साए छात्र के परिजनों और अन्य छात्रों ने कॉलेज प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने देर शाम कालेज प्रबंधन, कालेज प्रिंसिपल और कोच के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कॉलेज में एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दौरान शनिवार दोपहर डिस्कस थ्रो के मुकाबले हो रहे थे। कालेज के एक खिलाड़ी ने डिस्कस फेंकनी थी। इसी दौरान खिलाड़ी से कुछ ही दूरी पर कालेज के कई विद्यार्थी खड़े थे, जोकि सुरक्षित दूरी पर नहीं थे। इसी बीच खिलाड़ी ने घूमकर जैसे की डिस्कस फेंकी तो डिस्कस उसके साथ से फिसल कर गलत दिशा में चली गई और सीधी लव गुप्ता के गले में जा लगी। डिस्कस इतनी तेज थी कि करीब 20 फुट दूर खड़े लव गुप्ता को झुकने का मौका भी नहीं मिला। डिस्कस लगते ही वह बेसुध होकर गिर गया। उसके साथ खड़े छात्रों ने उसे उठाने की कोशिश की और उसके हाथ-पांव रगड़े गए, तब भी उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। आनन फानन में कालेज स्टाफ को सूचित किया गया और उसे कार में कैंट के नागरिक अस्पताल में लाया गया। यहां डॉक्टरों ने लव को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

---
परिजनों ने यह लगाए आरोप
मामले की सूचना मिलते ही सिविल अस्पताल परिसर में भारी संख्या में कालेज के विद्यार्थी पहुंचे गए, जिन्होंने घटना को लेकर रोष जताया। अस्पताल पहुंचे लव गुप्ता के परिजनों ने मौके पर मौजूद कालेज प्रिंसिपल और अन्य स्टाफ के सामने कई आरोप जड़े। लव के मामा संदीप, प्रदीप, मामा के लड़के मनीष, रिश्तेदार मनीष बंसल, जीजा विकास गुप्ता व अन्य का आरोप था कि कोच की निगरानी में यह प्रतियोगिता होनी चाहिए थी जबकि हादसे के समय वह मौके पर मौजूद नहीं था। कालेज प्रबंधन द्वारा एंबुलेंस का इंतजाम नहीं किया गया था। प्रतियोगिता के दौरान अन्य इंतजाम भी अधूरे थे। उन्होंने कोच व कालेज प्रबंधन को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। उनका कहना था कि जब तक कालेज प्रबंधन व कोच के खिलाफ मामला दर्ज नहीं किया जाता तब तक वह शव नहीं उठाएंगे। मामले को लेकर अस्पताल में बहस भी हुई। मौके पर पहुंचकर कैंट थाने के एसएचओ सतीश कुमार, रेजीमेंट चौकी इंचार्ज बलवंत कुमार व अन्य को परिजनों ने कालेज प्रबंधन, कालेज प्रिंसिपल व कोच के खिलाफ शिकायत थी। पुलिस ने केस दर्ज करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद देर शाम पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

---
कोट्स
- पुलिस को लव गुप्ता के परिजनों की ओर से कालेज प्रबंधन, कालेज प्रिंसिपल व कोच के खिलाफ शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
- बलवंत कुमार, पुलिस चौकी इंचार्ज, रेजिमेंट।
---
यह घटना दुखद है, खेल प्रतियोगिता के दौरान दुर्भाग्यवश छात्र को डिस्कस लग गई। इस घटना से कालेज ने बहुमूल्य छात्र को खो दिया है और यह क्षति पूरी नहीं की जा सकती। कालेज छात्र के परिजनों के साथ है।
- डा. राजपाल सिंह, प्रिंसिपल, जीएमएन कालेज।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें