महिला का पर्स चोरी करतीं तीन महिलाएं दबोचीं
अमर उजाला ब्यूरो
अंबाला सिटी। शहर कपड़ा मार्केट में एक महिला का पर्स चोरी करते हुए लोगों ने तीन महिलाओं को दबोच कर पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने आरोपी तीनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार महेशनगर निवासी संगीता चानना ने सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर कपड़ा मार्केट में शॉपिंग के लिए आई थी। इस दौरान देव समाज कॉलेज रोड पर पहुंची तो सामने से तीन महिलाएं आईं और मुझे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और रुपयों से भरा पर्स छीन लिया, जिसमें अन्य जरूरी दस्तावेज भी थे। पुलिस चौकी नंबर-2 के प्रभारी गुरदर्शन सिंह ने बताया कि उक्त महिलाएं पहले भी कई चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुकी हैं। यह शहर स्टेशन के पास ही रहती हैं। इनके नाम राजेश्वरी, बॉबी व प्रीति हैं।