फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाईक सवार को बाईक ने मारी टक्कर एक की मौत दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार को बाइक ने मारी टक्कर एक की मौत दूसरा घायल
विज्ञापन

मतलौडा। नैफता क्रेकर प्लांट में नौकरी करने वाले बिहार निवासी लक्ष्मी पासवान अपने भाई के साथ बाइक पर अपने घर मुनक जा रहे थे। इसी दौरान नहर की पटरी पर सामने से आ रही बाइक ने जोरदार टक्कर मारी। जिससे लक्ष्मी पासवान के सिर में गहरी चोटें आई और उसके भाई विश्राम पासवान घायल हो गए। विश्राम पासवान ने किसी तरह अपने भाई लक्ष्मी पासवान को पानीपत पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया। इलाज के दौरान लक्ष्मी पासवान ने दम तोड़ दिया था। घटना दो मार्च की है। विश्राम पासवान अपने भाई के शव को लेकर बिहार गए। अब वापिस आकर अज्ञात बाइक सवार के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें