फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त तौर पर कार्रवाई करते हुए पांच आरोपी दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
जहरखुरानी मामले में पांच आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अंबाला कैंट। यात्रियों को चाय व कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उनका सामान व कैश लूटने वाले गिरोह को जीआरपी, आरपीएफ व रेलवे सीआईडी ने मिलकर काबू किया। यह गिरोह पहले यात्री से मेलजोल बढ़ाते थे। इसके बाद वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाते थे। पुलिस का कहना है कि इस गिरोह ने कई वारदातों को कबूला है। रविवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा और रिमांड मांगा जाएगा।
विज्ञापन

जीआरपी को दी शिकायत में इलाहबाद निवासी 65 वर्षीय कृष्ण प्रसाद मौर्य ने बताया कि वह पंजाब स्थित रामपुरा फू ल में बेटी व दामाद से मिलने आया था। 22 अक्तूबर को वापस इलाहाबाद जाने के लिए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पहुंचा। पीड़ित ने बताया कि वह एक नंबर प्लेटफार्म पर ऊंचाहार एक्सप्रेस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान दो लड़के आए और उसके पास आकर बैठ गए और बातें करने लगे। इसी बीच उन युवकों में से दो युवक चाय लेने चले गए और थोड़ी देर में चाय लेकर आए जोकि उसे दी गई। कृष्ण प्रसाद ने बताया कि जैसे ही उसने चाय पी और वह ट्रेन में बैठ गए और कुछ देर बाद बेहोश हो गए। होश आने पर उसने स्वयं को फिरोजाबाद के अस्पताल में पाया। अस्पताल से स्वस्थ होने के बाद पीड़ित ने वहीं जीआरपी को शिकायत दी। वारदात स्थल अंबाला होने की वजह से यह शिकायत अंबाला कैंट थाने भेजी गई। उधर कैंट स्टेशन पर आरपीएफ व जीआरपी टीम को शनिवार कुछ संदिग्ध युवक के पार्सल आफिस के पास खड़े होने की जानकारी मिली जिसके बाद युवकों को काबू किया गया। पूछताछ के दौरान इन्हीं युवकों से जहरखुरानी की वारदात का खुलासा हुआ। जीआरपी थाना प्रभारी रामबचन, आरपीएफ इंस्पेक्टर सीआईडी इंस्पेक्टर सुखदेव राज ने टीम के साथ पांच युवकों को काबू किया। आरोपियों की पहचान सहारनपुर स्थित इंद्रा कालोनी निवासी निर्दोष, सन्नी, मोनू, सागर व शुभम के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी युवकों ने पुलिस को बताया कि वह इससे पहले सहारनपुर, दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार, ऋषिकेश, साहिबाबाद व रूड़की आदि जगहों पर वारदातों को अंजाम दे चुके है। रविवार को सभी आरोपियों को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।
विज्ञापन

---------------------------
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें