महिला के एक्टिवा से गहने और पैसे चोरी
अंबाला कैंट। राम नगर में जिम चलाने वाले तेजिंद्र बॉबी की पत्नी रमिंद्र कौर के एक्टिवा से उनका बैग चोरी हो गया। बॉबी के मुताबिक बैग में सोने की चेन, मोबाइल फोन और पैसे व जरूरी दस्तावेज थे जो चोर ले उड़ा। बॉबी ने बताया कि उनकी पत्नी शनिवार शाम को सुभाष पार्क में सैर के लिए गईं थी। सैर के बाद जब वह वापस लौटी तो स्कूटर की डिक्की खुली हुई थी और उसमें से सामान गायब था। बॉबी ने इस चोरी की शिकायत हाउसिंग बोर्ड पुलिस चौकी में कर दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
-------------