फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बयान दर्ज होने के बावजूद भी पुलिस नहीं कर पाई आरोपी की गिरफ्तारी

विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी के निर्देश पर नहीं हुई आरोपी की गिरफ्तारी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। एक महिला को बीच रास्ते जबरन अपनी गाड़ी में घसीटकर बैठाने के मामले में पुलिस की जांच धीमी रफ्तार से चल रही है। मामले में पीड़ित महिला के कोर्ट में बयान भी हो चुके हैं। मगर अब तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

गत दिनों सिटी निवासी महिला ने एसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया था कि आरोपी कमल वोहरा ने देर शाम उसे अपनी गाड़ी खींचने का प्रयास किया था। इस दौरान उससे छेड़छाड़ भी की गई थी। इस मामले में एसपी ने महिला पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे जिसपर महिला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। मगर अब तक पुलिस इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। महिला थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सीमा ने कहा कि पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें