फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहाबाद गुरुद्वारे में मिले लापता हुए बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव राजोखेड़ी के घर से खेलने निकले 2 नाबालिग भाई शनिवार दोपहर करीब 3 बजे लापता हो गए। चिंतित परिजनों ने दोनों को ढूंढा लेकिन पता नहीं चल पाया। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को शिकायत देकर बच्चों को ढूंढने की गुहार लगाई।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों भाईयों की तलाश शुरू कर दी। गगनदीप सिंह निवासी राजोखेड़ी ने बताया कि उसके बेटे नवजोत सिंह 14 वर्षीय व कर्णवीर सिंह 12 वर्षीय घर से खेलने निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजन दोनों बच्चों को हर जगह ढूंढ़ते रहे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बच्चों के पिता गगनदीप के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े सात बजे एक फोन आया कि आपके बच्चे शाहाबाद के एक गुरुद्वारा में सही सलामत है। आकर इन्हें ले जाए। उस समय गगनदीप बच्चों को ढूंढने के लिए पंचकूला गया हुआ था। गगनदीप के अनुसार उसके पिता वहां जाकर उसके दोनों बच्चों को ले आए है। दोनों बच्चे सही सलामत है और रास्ता भटकने के कारण दोनों दूर निकल गए थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें