फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्जिद में नमाज पढ़ने के दौरान हुई कहासूनी, बाहर आकर चाचा-भतीजे पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
शिव कॉलोनी स्थित मस्जिद में नमाज अदा करने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। उस समय तो मामला शांत हो गया। जैसे ही सत्संग विहार निवासी 23 वर्षीय फरमान चाचा व 15 वर्षीय विहान भतीजा जा रहे थे तो घर के पास ही दूसरे पक्ष ने हमला कर दिया। 5-6 लड़कों ने खाना बनाने वाले बर्तनों से दोनों की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नहीं फरमान के 13 वर्षीय सहीद भांजे को भी मारा। लोगों ने बीचबचाव कर मामले को शांत करवाया।
विज्ञापन

घायलों ने छावनी नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार करवाकर अपना मेडिकल बनवाया और महेश नगर थाने में शिकायत दी। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है। फरमान ने बताया कि वह शिव कॉलोनी की मस्जिद में नमाज अदा करने के लिए गए थे। देरशाम के समय हमलावर पक्ष के युवकों ने कहा कि छोटे बच्चे छत पर नजाम अदा कर रहे हैं। इसी बात को लेकर वह बहस करने लगे। उस समय तो सभी ने मामले को संभाल लिया। जैसे ही वह टांगरी बांध पर पहुंचे तो पहले से इंतजार कर रहे हमलावरों ने पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें