फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर 5 सफाई कर्मचारियों ने 9 घंटे की भूख हड़ताल कर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका के सफाई दरोगा के पति द्वारा सफाई कर्मियों के कार्यों में हस्तक्षेप करने के रोष स्वरूप नगरपालिका कर्मचारी संघ शाखा के 5 सफाई कर्मियों ने सोमवार सुबह 8 से 5 बजे तक भूख हड़ताल शुरू कर दी। संघ के प्रधान मंगा साहब ने बताया कि उन्होंने यह कार्रवाई नगरपालिका प्रशासन द्वारा सफाई दरोगा के पति के खिलाफ कोई कार्रवाई न किए जाने के रोष स्वरूप की है।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि नगरपालिका प्रशासन को अनेकों बार सफाई दरोगा के पति के खिलाफ उचित कार्रवाई को लेकर शिकायत की थी, परंतु नपा प्रशासन ने आज तक उनकी शिकायत पर गौर नहीं किया। संघ प्रधान के अनुसार पूर्व घोषणा के अनुसार नगरपालिका कर्मचारी संघ नारायणगढ़ के पांच कर्मचारियों सुषमा, उषा, विनोद, प्रदीप व सुधीर ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि जब तक नपा प्रशासन सफाई कर्मियों की समस्या की तरफ कोई ध्यान नहीं देता, तब तक उनका प्रशासन के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। इस बारे नपा सफाई दरोगा के पति ने आज फिर दोहराया कि नगरपालिका संघ नारायणगढ़ के कुछ कर्मचारियों द्वारा उनके ऊपर लगाए गए सभी आरोप बेबुनियाद और झूठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें