लीलावती अस्पताल में जेनरेटर से दो बैटरी चोरी होने का मामला सामने आया है। 14 फरवरी को अज्ञात चोर ने अस्पताल में लगे जेनरेटर से दो बैटरी चोरी कर ली और फरार हो गया। अब इस मामले में शहजादपुर पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना शहजादपुर पुलिस को दी शिकायत में डॉक्टर नैंसी ने बताया कि वह लीलावती अस्पताल गांव मघ्घपुरा में रहती है और 14 फरवरी को किसी चोर ने लीलावती अस्पताल में लगे जेनरेटर से दो बैटरी चोरी कर ली। इस शिकायत के बाद शहजादपुर पुलिस ने चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।