फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रॉन तेजी से फैल रहा है, सतर्क रहने की

विज्ञापन
अनिल विज, गृहमंत्री। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के तेजी से फैलने के मद्देनजर राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि एक जनवरी 2022 के बाद जिस पात्र व्यक्ति को कोविड के दोनों टीके नहीं लगे होंगे, उसे किसी भी सार्वजनिक स्थानों पर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसकी बकायदा जांच की जाएगी और अगर कोई इसका उल्लंघन करेगा तो कानून के तहत उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोरोना का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन हमारे देश में भी तेजी से फैल रहा है। इससे बचाव के लिए समय रहते कदम उठाने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भीड़भाड़ वाली जगहों में कोविड की दोनों वैक्सीनेशन के संबंध में लिए गए निर्णय से बहुत अच्छा परिणाम निकला है। जिस दिन मैंने घोषणा की थी उस दिन के बाद से हमारी योजना औसत डेढ़ लाख वैक्सीनेशन रोजाना की होती थी, उस घोषणा के बाद से परसों वैक्सीनेशन 2.62 लाख रही और कल तो उससे भी ज्यादा वैक्सीनेशन प्रदेश में हुई है। उन्होंने कहा कि अब लोग वैक्सीनेशन करवाने के लिए स्वयं ही आगे आ रहे हैं, दूसरी डोज लगवाने के लिए अब तेजी से पूरे प्रदेश में वैक्सीनेशन हो रही है।
200 से ज्यादा लोग नहीं होंगे एकत्रित- विज
विज ने कहा कि प्रदेश सरकार ने नाइट कर्फ्यू भी लगा दिया है जोकि रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक प्रभावी होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी समारोह में 200 से ज्यादा लोग एकत्रित नहीं होंगे और इस नियम की नियमित जांच भी की जाएगी और अगर कोई उल्लंघन करेगा तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें