फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाली पद यात्रा

विज्ञापन
अंबाला छावनी के सदर बाजार चौक पर मंहगाई के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
बढ़ती महंगाई के विरोध में जन जागरण अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पदयात्रा निकाली। इस दौरान उन्होंने सरकार से बढ़ती महंगाई पर रोक लगाने की मांग की। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई ने गरीब और मध्यम वर्ग की कमर तोड़ दी है। पदयात्रा का नेतृत्व अशोक जैन, वेणु अग्रवाल, सुधीर जयसवाल, परविंद्र सिंह परी और हीरा लाल यादव ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

यह पदयात्रा विभिन्न बाजारों से होकर निकाली गई। विजय रत्न चौक पर पहुंचे कांग्रेसियों ने किसान आंदोलन में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि यह किसानों के बलिदानों और उनके कड़े संघर्ष का ही परिणाम है कि सरकार को तीनों कृषि कानून वापस लेने की घोषणा करनी पड़ी। यह अन्नदाता किसानों की बड़ी जीत है। पदयात्रा में राजीव सूद, अशोक दुआ, कवलजीत, शैलेंद्र शाक्य, सूरज यादव, संजय राठी, आकाश वर्मा, धर्म ढींढसा, संदीप सिंह, अजय वैश्य व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें