फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर निकाली रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर शनिवार को हलका मुलाना विधायक वरुण चौधरी के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने रैली निकाली। यह रैली कांग्रेस कार्यालय से लेकर नई अनाज मंडी तक निकली।
विज्ञापन

चौधरी ने भाजपा सरकार को हर मोर्चे पर फेल बताते हुए कृषि संबंधित कानूनों, बढ़ती महंगाई व भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। विधायक वरुण चौधरी ने कहा कि भाजपा के शासन में महंगाई चरम पर है। जरूरत की सभी चीजें दोगुने दाम पर मिल रही हैं। लखीमपुर खीरी की घटना पर अफसोस जताते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को टायर के नीचे कुचला जा रहा है व कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस मौके पर खंड प्रधान करण राणा, सनी गुजराल, जगबीर राणा, रजनीश राणा, रोहतास राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें