अंबाला सिटी। कोरोना के बुधवार को दो नए मामलों की पुष्टि हुई है। इसके बाद जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 40 हजार 808 हो गई है। इनमें एक मरीज छावनी से तो दूसरा सिटी से शामिल है। वहीं एक मरीज कोरोना से ठीक हुआ है। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 40 हजार 258 हो गई। अब कोरोना के कुल आठ सक्रिय मामले रह गए हैं।
दूसरी ओर, टीकाकरण अभियान भी तेजी के साथ जारी है। कोविन पोर्टल के अनुसार 21 लाख 26 हजार 528 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया है। इसके तहत 10 लाख 60 हजार 104 लोगों को पहली तो 10 लाख 27 हजार 171 लोगों को कोरोना से बचाव के टीके की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।