फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीदी स्मारक का कार्य गुणवत्ता और तय समय में पूरा करें : विक्रम सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। अंबाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बनाए जा रहे शहीदी स्मारक के निर्माण कार्य का बुधवार को डीसी विक्रम सिंह ने निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ कार्यों की वास्तविकता की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों और निर्माण कर रही एजेंसी को कार्य गुणवत्ता और तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे इन कार्यों का दोबारा से निरीक्षण कर जायजा लेंगे।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता सुखबीर सिंह ने उपायुक्त को अंडर ग्राउंड डबल बेसमेंट के तहत पार्किंग, मेमोरियल टावर के साथ-साथ इंटरपेशन बिल्डिंग (आईसी) में फाल सिलिंग व अन्य कार्यों की जानकारी दी। उपायुक्त ने सभी भवनों में जाकर लेबर की संख्या जांचते हुए कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता को रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय में भिजवाने को कहा। साथ ही कहा कि कार्यों की प्रगति जानने के लिए वे भी यहां का दौरा करें।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आर्ट वर्क से संबंधित कार्य, इलेक्ट्रिकल संबंधी कार्य, मेमोरियल टावर, होर्टिकल्चर विभाग द्वारा किए जाने वाले कार्यों व एनएचएआई के अधिकारियों के साथ शहीदी स्मारक से संबंधित बनाई जाने वाली सड़क के सभी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस मौके पर कार्यकारी अभियंता राज कुमार, डीआईपीआरओ धर्मेंद्र कुमार, चीफ इंजीनियर महिपाल सिंह, ईओ रविन्द्र कुमार, कार्यकारी अभियंता रणबीर त्यागी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें