अंबाला सिटी में रविवार को आए मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शहरवासियों को कई तोहफे दिए। उन्होंने अंबाला सिटी में 75.80 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसके लिए बाकायदा अंबाला सिटी की पुलिस लाइन में शिलान्यास पत्थरों का इंतजाम किया गया था। सीएम के साथ सांसद रतनलाल कटारिया, सिटी के विधायक असीम गोयल, खान राज्यमंत्री नायब सैनी समेत अफसर मौजूद रहे। यहां सीएम ने शहरियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कि विकास कार्यों के लिए कभी सरकार का खजाना खाली नहीं होगा और लोगों की सुविधाओं के लिए सरकारी खजाने का मुंह हमेशा खुला रहेगा। हरियाणा विकास, नवीनतम तकनीक, पारदर्शी प्रशासन के क्षेत्र में तेजी से नंबर एक बनने की ओर बढ़ रहा है।
शहर में ये विकास कार्य किए जाएंगे -अंबाला शहर में बाढ़ और पानी निकासी की गंभीर समस्या के समाधान के लिए 22.46 करोड़ रुपये।-अम्बाला शहर के सिविल अस्पताल की क्षमता को 200 से 300 बिस्तर तक करने के लिए 40 करोड़ रुपये। -अंबाला शहर में भगवान वामन के इतिहास से जुड़े धार्मिक स्थल नौरंगराय तालाब के विस्तार और सुधार के लिए 3.50 करोड़ रुपये।-सिंचाई विभाग के विश्राम गृह के पुनर्निर्माण के लिए 2.75 करोड़ रुपये।-म्यूनिसिपल पार्क के विस्तार और सौंदर्यीकरण के लिए 3.50 करोड़ रुपये।-अंबाला शहर और नन्यौला अनाज मंडी में दो विशेष शेडों के निर्माण के लिए 3.58 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे।
इन परियोजनाओं का किया सीएम ने शिलान्यास-सीएम ने सेक्टर 8 में लगभग 1.25 एकड़ भूमि में 5.29 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले जिमखाना क्लब का शिलान्यास-नाहन हाउस से रेलवे रोड, जैन कालेज से हीरा नगर, लायलपुर बस्ती रोड के निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। नगर निगम द्वारा 7.09 करोड़ रुपये की लागत से सड़कें बनाई जाएंगी।
इन परियोजनाओं को भी मिला सीएम का आश्वासन-मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सिटी के बस अड्डे के निर्माण को विभागीय कार्रवाई पूरी कराकर शीघ्र बनवाने का आश्वासन दिया।-सीएम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौड़मस्तपुर के पुनर्निर्माण की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करवाने का आश्वासन दिया-सीएम ने गांव नन्यौला में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना करवाने के लिए भी विभागीय औपचारिकताएं पूरी करवाकर इस मांग को पूरा करवाने का आश्वासन दिया-शहर की शेष सड़कों के निर्माण के लिए भी स्थानीय निकाय विभाग के माध्यम से आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करवाकर राशि उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया
मुख्यमंत्री का सिटी के लोगों को विकास कार्यों का तोहफा देना बहुत ही सराहनीय कदम है। सीएम ने आश्वासन दिया है कि सिटी के विकास कार्यों के लिए कभी बजट की कमी नहीं आने दी जाएगी। जल्द ही नई परियोजनाएं तैयार कर उन पर सीएम की मंजूरी दिलवाई जाएगी। मैं शहरियों की ओर से सीएम का आभार व्यक्त करता हूं।-असीम गोयल, विधायक, अंबाला सिटी
ये लोग रहे उपस्थित स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी, विधायक संतोष चौहान सारवान, लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार अमित आर्य, पूर्व विधायक वीना छिब्बड़, मास्टर फकीर चंद अग्रवाल, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के प्रशासक संजीव वर्मा, पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र पाल सिंह, निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर, अतिरिक्त उपायुक्त ऑरबिन्द शर्मा, एसडीएम कैप्टन शक्ति सिंह, अम्बाला सैनी सर्कल सभा के अध्यक्ष ठाकुर सिंह सैनी, पवन सैनी, डा. राम सिंह, भूपेन्द्र सैनी, डा. संजय शर्मा, पूर्ण प्रकाश सैनी, मनोज सैनी, नैब सैनी, डीएस पूनिया, जगमोहन लाल कुमार, भारत भूषण अग्रवाल, जगतार अरोड़ा, सोम चोपड़ा, संदीप सचदेवा, मनदीप राणा, बलविन्द्र सिंह, जसबीर जस्सी, रितेश गोयल, विनोद गर्ग, अरविन्द लक्की, शुभादेश मित्तल, अनुभव अग्रवाल, पार्षद हरीश शर्मा, नम्रता गौड, सुषमन शर्मा, सद्दाम हुसैन, दीपक नागपाल, सुशील अग्रवाल, सतबीर सैनी आदि मौजूद रहे।