फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सीएम फ्लाइंग ने पकड़ा ब्रांडेड डिब्बों में नकली देसी घी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। नोवा, पतंजलि और मधु जैसे बड़े ब्रांड के डिब्बों में नकली घी बेचने की सूचना पर सीएम फ्लाइंग ने वीरवार को बड़ी कार्यवाही की। अंबाला की तरफ आ रही गाड़ी को सीएम फ्लाइंग की टीम ने अग्रसेन चौक पर पकड़ लिया। टीम ने गाड़ी से 630 डिब्बे बरामद किए। जिसमें कई बड़े ब्रांड के डिब्बे शामिल हैं। सीएम फ्लाइंग टीम ने कार्रवाई के दौरान अंबाला पुलिस की मदद से सामान सहित व्यक्ति को कब्जे में ले लिया है। इस संबध में नोवा कंपनी के फील्ड आफिसर मनीष कुमार ने इस संबंध में शिकायत दी थी। इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।

कैथल से आ रहा था मिनी ट्रक
जानकारी के अनुसार मिनी ट्रक कैथल से अंबाला की तरफ आ रहा था। जांच में इस गाड़ी में नोवा कंपनी की 15 पेटी में कुछ 270 पैकेट, रामदेव कंपनी के 5 पेटी में 90 डिब्बे, पतंजलि 10 पेटी में कुल 180 पैकेट, मधु डेयरी के 5 पेटी में कुल 90 डिब्बे मिले। जांच में गाड़ी चालक राकेश ने बताया कि वह कैथल का ही रहने वाला है और वह वहीं के व्यापारी संजीव गर्ग और चिराग के लिए काम करता है।
विज्ञापन


जांच में पता लगा डिब्बे हैंं नकली
पकड़े गए देसी घी के डिब्बों की जब जांच की तो पाया कि यह डिब्बे नकली हैं। न केवल नोवा कंपनी के बल्कि अन्य कंपनी के डिब्बे भी नकली ही मिले। इसी के आधार पर डायल 112 के साथ मिलकर अंबाला सिटी थाना में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक शिकायत आई थी जिसमें नामी कंपनी का इस्तेमाल करके घी बेचने की बात कही गई थी और इसे सीएम फ्लाइंग की टीम ने रेड की और 630 लीटर घी पकड़ा फिलहाल आगे की कार्यवाही जारी है और मिनी ट्रक चालक हो हिरासत में ले लिया है ।
- राम कुमार , एसएचओ , सिटी थाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें