फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रुपये निकालने एटीएम गई युवती का कार्ड बदलकर 40 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। मानव चौक स्थित एटीएम मशीन से रुपये निकालने गई युवती से एक व्यक्ति ने डेबिट कार्ड बदलकर 40 हजार रुपये निकाल लिये। युवती को अपने साथ हुई घोखाधड़ी का अगले दिन पता चला, जब आरोपी ने उसके डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हुए रुपये निकाल लिये। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

थाना अंबाला सिटी पुलिस को दी शिकायत में मोहिंद्र नगर निवासी नीलम कुमारी ने बताया कि छह मार्च को वह अपने घर के खर्च के लिए रुपये निकालने के लिए मानव चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम गई थी। इस दौरान वहां एक आदमी खड़ा था जो उसको देखकर पीछे हट गया। नीलम ने एटीएम मशीन में कार्ड लगाया तभी उस व्यक्ति ने उसको बताया कि उसका कार्ड एटीएम में फंस गया है। अब वह अपना पिन नंबर स्क्रीन पर डायल करे। यह सुनकर नीलम ने कार्ड एटीएम मशीन में डाला और पासवर्ड डाल दिया। इसी दौरान उस व्यक्ति ने स्क्रीन को टच किया और महिला को उसका कार्ड वापस दे दिया। कार्ड लेकर नीलम अपने घर आ गई। अगले दिन नीलम ने देखा कि उसके खाते का बैलेंस पूरी तरह से गायब हो गया है और फिर जैसे ही नीलम ने अपना कार्ड चेक किया तो देखा कि वह उसका कार्ड नही है जोकि किसी दूसरे के नाम का था। फिर उसने अपने बैंक लेनदेन की जांच की और देखा कि 30 हजार रुपये और बहराइच यूपी में 40 हजार रुपये एटीएम हस्तांतरण के रूप में प्राप्त करने के लिए उसके एटीएम का उपयोग किया है। इस तरह से उसके साथ धोखाधड़ी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें